अमरावती ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल : 17 पुलिस निरीक्षकों के तबादले
धारणी के नये ठाणेदार शेषराव नितनवरे; अवतारसिंग चव्हाण इनका अचलपूर तबादला
पो.नि. अशोक लांडे LCB में; संजय शिरभाते बेलोरा विमानतल सुरक्षा पर
युवा मेलघाट न्यूज़ | प्रतिनिधि
अमरावती/धारणी | अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 30 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत एसपी निकेतन क़दम द्वारा जारी इस आदेश में कुल 17 पुलिस निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धारणी के ठाणेदार अवतारसिंग चव्हाण इनका अचलपूर तबादला ; प्रमुख तबादले एक नजर में___
- आनंद कवड़ुजी पिंदुरकर : पोलिस कल्याण से पो.स्टे.नांदगांव खंडेश्वर
- अवतारसिंग ठाकुरसिंग चव्हाण : पो.स्टे. धारणी से पो.स्टे. अचलपुर
- अजय श्रावण आखरे : पो.स्टे. चांदूर रेल्वे से पो.स्टे. परतवाडा
- आधारसिंग सरदारसिंग सोनोने : जिला विशेष शाखा से पो.स्टे. चांदूर बाजार
- गौतम प्रभूजी इंगळे : अपोव वाचक शाखा से पो.स्टे.समरसपूरा
- अशोक तुकाराम जाधव : पो.स्टे. चांदूर बाजार से पो.स्टे. वरुड
- सुरेश रामेश्वर महस्के : पो.स्टे. परतवाडा से पो.स्टे. चांदूर रेल्वे
- गजानन काशिनाथ म्हेत्रे : पो.स्टे. अचलपुर से पो.स्टे. दत्तापुर
- अजित तोताराम राठोड : आर्थिक गुन्हे शाखा से पो.स्टे. दर्यापुर
- शेषराव लक्ष्मणराव नितनवरे : नियंत्रण कक्ष से पो.स्टे. धारणी
- अशोक नारायणराव लांडे : पो.स्टे.सायबर(अति.कार्यभार पोउपअधी.मुख्या.) से स्थानिक गुन्हे शाखा LCB (अति.कार्यभार पो.स्टे.सायबर)
- सतिश ओंकारराव पाटील : नियंत्रण कक्ष से जिला विशेष शाखा
- संजय मनोहर शिरभाते : नियंत्रण कक्ष से बेलोरा विमानतल सुरक्षा
- किरण रावसाहेब वानखडे : स्थानिक गुन्हे शाखा से पोलीस कल्याण (अति.कार्यभार पोउपअधी. मुख्या.)
- संतोष इयामसिंग डाबेराव : बेलोरा विमानतल सुरक्षा से नियंत्रण कक्ष
- प्रियांका अनिलकुमार तुंडूरवार : नियंत्रण कक्ष से भरोसा सेल
- दिनेश एकनाथ चव्हाण : नियंत्रण कक्ष से आर्थिक गुन्हे शाखा
पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम द्वारा जारी आदेश में धारणी, अचलपुर, परतवाडा, चांदूर बाजार, वरुड, दत्तापुर सहित कई थानों के PI बदले गए हैं सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह पर हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को देखते हुए किया गया माना जा रहा है।








