धमाकेदार उद्घाटन! धारणी में खुल रहा नया नायरा माता रानी फ्यूल पम्प: AR MALVIYA GROUP का उपक्रम
युवा मेलघाट न्यूज़ _________________________________ धारणी / परतवाड़ा – मेलघाट की धरती पर विकास का एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। धारणी-परतवाड़ा रोड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस NAYARA ENERGY – माता रानी फ्यूल पम्प का भव्य शुभ उद्घाटन होने जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन मंगलवार, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे से किया गया है। स्थान – माता रानी फ्यूल पम्प, उतावली धारणी, परतवाड़ा रोड
यह सिर्फ एक पेट्रोल पम्प नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का नया नाम है। AR MALVIYA GROUP (अनिल आर मालवीय, राजेश आर मालवीय) द्वारा संचालित और MATA RANI FUELS के प्रोपराइटर इंजीनियर अर्पण अनिल मालवीय के नेतृत्व में यह पम्प ग्राहकों को शुद्ध डीजल, पेट्रोल, नो स्मोकिंग जोन, फ्री एयर चेक, टॉयलेट, डस्टबिन, ड्रिंकिंग वॉटर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा।
यह पम्प स्व. रमेशचंद्र मौजीलाल मालवीय एवं स्व. सौ. कृष्णाबाई रा. मालवीय की पुण्य स्मृति को समर्पित है। मालवीय परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों, किसानों, वाहन चालकों और मित्र परिवार को इस पावन अवसर पर परिवार सहित सादर आमंत्रित किया है और उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
युवा मेलघाट न्यूज़ परिवार की ओर से AR Malviya Group को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!








