मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी में अवैध मांस बिक्री पर पुलिस का बड़ा एक्शन

---Advertisement---

छापेमारी में 370 किलो मांस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार 1 लाख 13 हजार का माल बरामद

नगर पंचायत के हद्द में जानवरों का अवैध कत्ल और मांस बिक्री के रैकेट पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। धारणी पुलिस ने 15 मई को कुरेशी मोहल्ला इलाके में तड़के छापा मारकर 370 किलो संदिग्ध मांस जब्त करने का समाचार मिला है।
क्या है पूरा मामला: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरेशी मोहल्ला परिसर में कुछ लोग अवैध रूप से जानवरों का कत्ल कर बड़े पैमाने पर संदिग्ध मांस बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अवतारसिंग चव्हाण ने तुरंत विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की।
कार्रवाई में क्या-क्या मिला:
370 किलो संदिग्ध मांस: कीमत लगभग 74,000 रुपये
हथियार व सामान: दो लकड़ी के ठोकले, दो कुल्हाड़ी, दो धारदार चाकू, अंदाजे 600 रुपये का साहित्य
नकदी व वाहन: मांस बिक्री के 900 रुपये व मांस ढोने में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल0कुल माल: 1 लाख 93 हजार 500 रुपये का सामान जब्त कर पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को हिरासत मे लिया है।

कानूनी कार्रवाई: धारणी पुलिस थाने में अप. क्र. 335/2026 व 336/2026 के तहत महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1995 की कलम 5, 5[ब], 5[क], 9[ब] व संशोधन अधिनियम 2015 के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई है।
अधिकारियों की भूमिका: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवार और उपविभागीय पुलिस अधिकारी माधवराव गरुड के मार्गदर्शन में की गई। टीम में पीआई अवतारसिंग चव्हाण, सतीश झाट्टे, प्रकाश गिरडकर, सतीश राठोड, सुमित घोटेकर, जगत तेलगोटे, नामदेव कुरवाडे, आदित्य सुरनर व महिला पुलिस वंदना तायडे शामिल थे।


पुलिस के अनुसार गौवंश का कत्ल, संदिग्ध मांस वाहतूक, साठवणूक और बिक्री गंभीर स्वरूप का अपराध है। दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कड़ी कैद व भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है और बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है। पुलिस कार्रवाई के बाद धारणी शहर व पूरे मेलघाट परिसर में अवैध मांस तस्करी और मांस बिक्री करने वालों में डर का माहौल है। पुलिस ने साफ इशारा दिया है कि अवैध कत्ल, गोवंश तस्करी और संदिग्ध मांस बिक्री के व्यवसाय पर भविष्य में कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस विभाग ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आवाहन किया गया है।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

Leave a Comment