मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी मे जलपूर्ती ठप्प! नागरिक परेशान; धारणी की प्यास बुझाने वाले, खुद प्यासे…

---Advertisement---

8 माह से पगार नहीं…ठेकेदार की मनमानी, 700 रु. के बदले 300 रु. मजदुरी; EPF भी हजम

धारणी, युवा मेलघाट ब्यूरो:
धारणी नगर पंचायत में काम करने वाले जलापूर्ति और सफाई कर्मचारियों का सब्र अब टूट गया है। पिछले 8 महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों ने आज से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला:? ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों को पिछले 4 से 8 महीने का वेतन नहीं दिया गया है। सफाई कर्मचारी पिछले दो दिनों से और जलापूर्ति कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पंचायत ठेकेदार को पूरा भुगतान कर चुकी है, लेकिन ठेकेदार मजदूरों को पैसा नहीं दे रहा।

700 की जगह 300 रुपये मजदूरी: कर्मचारियों को शासन के नियमा नुसार 700 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान स्वीकृत है, लेकिन मौके पर सिर्फ 300 रुपये ही दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों की EPF राशि भी जमा नहीं की जा रही।

प्रशासन का झूठा आश्वासन: कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन ने 4 माह का बकाया वेतन देने का वादा किया था, लेकिन बैंक खातों में सिर्फ 2 माह का ही भुगतान आया। इससे नाराज कर्मचारियों ने यह रकम लेने से साफ इनकार कर दिया।

भीषण गर्मी में जनता त्रस्त: कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धारणी शहर की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। मई-जून की भीषण गर्मी में पहले से ही पानी के लिए तरस रहे नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नागरिकों में आक्रोश : “एक तरफ सरकार मजदूरों के हित की बात करती है, दूसरी तरफ 8-8 महीने तक पगार नहीं मिलती। ठेकेदार और अधिकारी दोनों मिले हुए हैं,” एक नाराज नागरिक ने युवा मेलघाट से बातचीत में कहा।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

विमुक्त जाती-भटक्या जमातींसाठी २७ सप्टेंबरला धारणीत विशेष प्रमाणपत्र अभियान

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

सेमाडोह येथे 27 सप्टेंबरला मोफत सर्वरोग निदान व उपचार शिबिर, सर्व शस्त्रक्रिया मोफत होणार

भोंडिलावा येथे प्रलंबित वनहक्क दावे तातडीने मंजूर करा; अन्यथा जनआंदोलनाचा इशारा

Leave a Comment