मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी में गुणवान विद्यार्थियों का भव्य सत्कार, सबल बलई कल्याणकारी संस्था का सराहनीय उपक्रम

---Advertisement---

धारणी में गुणवान विद्यार्थियों का भव्य सत्कार, सबल बलई कल्याणकारी संस्था का सराहनीय उपक्रम

युवा मेलघाट न्यूज़ | प्रतिनिधि धारणी
धारणी. स्थानीय नगर पंचायत हॉल में 9 जुलाई 2026 को सबल बलई कल्याणकारी संस्था द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण हुए गुणवान विद्यार्थियों का भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष श्री मांगीलालजी अंकेल ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष श्री किशोरजी कानडे, ज्येष्ठ वैज्ञानिक श्री राजकुमारजी कलमेकर, धारणी के ख्यातनाम अधिवक्ता श्री एड. नारायणजी धान्डे और ज्येष्ठ समाजसेवक श्री राधाकिशनजी कानडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री विजयजी नांदुरकर, श्री शालिकरामजी चिरोटे, श्री रामरतनजी भगत (सेवा निवृत्त अभियंता), श्री तुलसीरामजी गाडगे और श्रीरामजी शिटोले सहित कई सामाजिक और मान्यवर उपस्थित रहे।

मान्यवरों के हाथों उत्तीर्ण हुए गुणवान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मार्गदर्शन में कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी है और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री कमलेश भगत ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सबल बलई कल्याणकारी संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस समारोह में विद्यार्थी, पालक और क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

---Advertisement---
---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

विमुक्त जाती-भटक्या जमातींसाठी २७ सप्टेंबरला धारणीत विशेष प्रमाणपत्र अभियान

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

सेमाडोह येथे 27 सप्टेंबरला मोफत सर्वरोग निदान व उपचार शिबिर, सर्व शस्त्रक्रिया मोफत होणार

भोंडिलावा येथे प्रलंबित वनहक्क दावे तातडीने मंजूर करा; अन्यथा जनआंदोलनाचा इशारा

Leave a Comment