मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बासपानी में शराब बनी मौत का कारण – एक और मौत, आंकड़ा 42 पर पहुंचा

---Advertisement---

बासपानी में शराब बनी मौत का कारण – एक और मौत, आंकड़ा 42 पर पहुंचा

युवा मेलघाट न्यूज | बासपानी | 1 सितंबर 2026

धारणी तहसील के बसपानी गांव में शराब ने एक और जान ले ली। गांव के रामबाबू एस. कासडेकर की आज शराब पीने से दु:खद मृत्यु हो गई।

ग्रामीण सुत्रो के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। साल 2009 से लेकर आज 1 सितंबर 2026 तक सिर्फ शराब पीने से गांव के 42 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा सरकारी रिकॉर्ड में नहीं, बल्कि गांव के श्मशान की राख में दर्ज है।

सुत्रो की माने तो इस गंभीर समस्या को लेकर गांव के पोलीस पाटील, वरिष्ठ नागरिकों और ग्राम समिति द्वारा हरसंभव कदम उठाए गए। पुलिस में शिकायत की, विभागों के चक्कर काटे, लेकिन आज तक किसी भी विभाग के पास बसपानी की इस समस्या का कोई हल नहीं है।

ग्रामीणों में कानून के इस रवैये से भारी मातम और संताप है। ग्रामीणों का आरोप है कि बसपानी गांव किसी भी विभाग की फाइल पर रजिस्टर्ड ही नहीं है। गांव का नाम सिर्फ चुनाव के समय मतदाता लिस्ट में आता है, उसके बाद गांव को अनाथ छोड़ दिया जाता है।

फाईल विडियो 15 ऑगस्ट २०२६

शासन, प्रशासन और सरकार के इस उपेक्षित रवैये से पूरे बसपानी गांव में आक्रोश है। गांव वाले पूछ रहे हैं कि 42 मौतों के बाद भी सरकार जागेगी या आंकड़ा 50 होने का इंतजार कर रही है। प्रशासन कारवाई करेगां या ऐसा ही चलता रहेगां।

*[अपडेट – 03 सितंबर 2026]* इस समाचार में तकनीकी त्रुटि के कारण भूलवश एक अतिरिक्त फोटो प्रकाशित हो गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। संबंधित फोटो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है। – संपादक, युवा मेलघाट न्यूज

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

विमुक्त जाती-भटक्या जमातींसाठी २७ सप्टेंबरला धारणीत विशेष प्रमाणपत्र अभियान

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

सेमाडोह येथे 27 सप्टेंबरला मोफत सर्वरोग निदान व उपचार शिबिर, सर्व शस्त्रक्रिया मोफत होणार

भोंडिलावा येथे प्रलंबित वनहक्क दावे तातडीने मंजूर करा; अन्यथा जनआंदोलनाचा इशारा

Leave a Comment