मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वनरक्षक भर्ती 2023 के आंदोलन को ‘यश’ मिला, मंत्री के आश्वासन पर 7 दिन बाद उपोषण समाप्त

---Advertisement---

वनरक्षक भर्ती 2023 के आंदोलन को मिला ‘यश’, मंत्री के आश्वासन पर 7 दिन बाद उपोषण समाप्त

युवा मेलघाट न्यूज़| प्रतिनिधि अमरावती
अमरावती, 30 जून 2026: अमरावती स्थित वनसंरक्षक कार्यालय के सामने वनरक्षक भर्ती 2023 (पेसा) के तहत माजी सैनिक प्रवर्ग में रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची के पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा बेमुदत उपोषण आंदोलन सातवें दिन सोमवार को समाप्त हो गया।

मंत्री ने फोन पर की बात, बैठक के निर्देश: राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर आंदोलनकारी उम्मीदवारों से दूरध्वनी पर सीधा संवाद किया। विधायक केवलरामजी काळे के लगातार पाठपुरावे के बाद मंत्री ने उम्मीदवारों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा की और पात्र उम्मीदवारों के मामले में शीघ्र निर्णय लेने के लिए संबंधित अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

यशवंत केवलरामजी काळे के हस्ते उपोषण समाप्त
वनमंत्री से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद यशवंत केवलरामजी काळे ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उम्मीदवारों से संवाद किया और उनकी मांगों का समर्थन किया। उनके ही हस्ते आंदोलनकारियों ने अपना उपोषण वापस लिया।
कई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती: सात दिन लंबे उपोषण के कारण कई आंदोलनकारियों की प्रकृति स्तर गीर गया था। उपोषण समाप्ति के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पाठपुरावा जारी रहेगा _यशवंत काळे: इस अवसर पर यशवंत काळे ने कहा कि प्रतीक्षा सूची के पात्र उम्मीदवारों को न्याय दिलाने के लिए विधायक केवलरामजी काळे का पाठपुरावा आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान राजकुमार भूसुम, गंगाराम जांबेकर, संदीप तोटे, अर्जुन इवनाते सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे। बता दें की, वनरक्षक भर्ती 2023 (पेसा) में माजी सैनिक प्रवर्ग के रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति की मांग को लेकर उम्मीदवार पिछले 7 दिनों से बेमुदत उपोषण पर थे।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

अमरावती ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल : 17 पुलिस निरीक्षकों के तबादले धारणी के नये ठाणेदार शेषराव नितनवरे; अवतारसिंग चव्हाण इनका अचलपूर तबादला

धारणी तालुक्यातील जांबु शाळेत प्रवेशोत्सवाचा उत्साह, उपमुख्य कार्यकारी अधिकाऱ्यांच्या हस्ते पुस्तक वाटप

मेलघाट के बच्चे आज भी शिक्षा के लिए जिला छोड़ने को मजबूर, सर्व शिक्षा अभियान पर उठे सवाल ?

वट पौर्णिमा: पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का पर्व, वट वृक्ष पूजा का पौराणिक महत्व

बलई समाज के मेधावी छात्रों का 5 जुलाई को सम्मान समारोह, 30 जून तक दें जानकारी: सबल बलई कल्याणकारी संस्था का आव्हान

महाराष्ट्र शेतकरी संघटनेच्या अमरावती (ग्रामीण) जिल्हाध्यक्षपदी पार्थ प्रफुल्लराव लोडम यांची नियुक्ती

Leave a Comment