मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी में ग्रामसेवक 2 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB अमरावती की कारवाई

---Advertisement---

गोडाउन बांधने के NOC के लिए मांगे थे पैसे | सिविल लाईन स्थित निजी कार्यालय में पकड़ा

युवा मेलघाट न्यूज | प्रतिनिधी धारणी

धारणी, 8 जून 2026: धारणी पंचायत समिती अंतर्गत दिया ग्रामपंचायत के ग्रामसेवक रामलाल बिसराम भिलावेकर को एंटी करप्शन ब्यूरो, अमरावती ने 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला:
ACB द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, शिकायतकर्ता को कटधान्य विक्री के लिए गोडाउन बांधने हेतु ग्रामपंचायत का “ना-हरकत प्रमाणपत्र” चाहिए था। इसके लिए ग्रामसेवक रामलाल भिलावेकर, उम्र 45 वर्ष, ने 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने 8 जून 2026 को ACB में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे फंसा ग्रामसेवक:
8 जून 2026 को दोपहर 3:08 से 4:04 बजे के बीच ACB ने सिविल लाईन, धारणी स्थित एक निजी कार्यालय में सापळा कारवाई की। पंचों के समक्ष आरोपी ग्रामसेवक ने शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये स्वीकार किए। उसी समय ACB टीम ने उसे रिश्वत की रकम सहित हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ धारणी पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।

कारवाई करने वाली टीम: 
यह कारवाई पोलीस अधीक्षक बापु बांगर व अपर पोलीस अधीक्षक सचिन्द्र शिंदे के मार्गदर्शन में पोलीस उपअधीक्षक सुनील किनगे के नेतृत्व में हुई। सापळा अधिकारी रमेश ताले, पो.नि. चित्रा मेसरे, वैभव जावले, राजेश मेटकर व अन्य शामिल थे।

ACB की अपील: 
एंटी करप्शन ब्यूरो ने नागरिकों से आह्वान किया है कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए आगे आएं।

संपर्क: 
1. बापु बांगर, SP ACB अमरावती: 9011323426 

2. टोल फ्री नंबर: 1064 

---Advertisement---
---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

_युवा मेलघाट न्यूज़ सोमवार दि. 31 ऑगस्ट 2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 स्वातंत्र्य दिन विशेष अंक _युवा मेलघाट न्यूज़ शनिवार दि.15 ऑगस्ट 2026

धारणी में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल रैली: रंगभवन मैदान -बस स्टैंड- जयस्तंभ चौक से होते हुए शहर में गूंजे “आदिवासी एकता के नारे

मेळघाटच्या भोकरबर्डीतून उंच भरारी! शिक्षक प्रा. संजयकुमार राठोड यांना पीएच.डी. पदवी, गावकऱ्यांकडून दिमाखात सत्कार

अमरावतीत १५ ऑगस्टला भव्य महारक्तदान शिबीर: जिल्हाधिकारी आशिष येरेकर यांचे नागरिकांना आव्हान!

धारणी में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूजन उत्सव: “भगवा ध्वज हमारा गुरु, राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प” – संघ मुख्य वक्ता होंगे अमरावती विभाग प्रचारक केदार जी जोशी

Leave a Comment