धारणी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ‘निषेध’ का बिगुल
“जिओ की तरह फ्री देकर लूटेंगे” _ ख.वि.स.सोसायटी अध्यक्ष का आरोप; 154 गांवों में ग्रामसभा बुलाकर विरोध का प्रस्ताव लाने की अपील
युवा मेलघाट | धारणी प्रतिनिधि
धारणी 16 जून 2026 | धारणी तालुका में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. खरेदी विक्री संघ सोसायटी धारणी के अध्यक्ष श्रीपाल रा. पाल ने किसानों और घरेलू ग्राहकों के नाम एक ‘निषेध पत्र’ जारी कर स्मार्ट मीटर का बहिष्कार करने की अपील की है. निषेध पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा धारणी तालुके के 154 गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका ‘अडाणी जैसी किसी बड़ी कंपनी’ को दिया गया है. कंपनी के लोग स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाएंगे, “जैसे अंबानी की मोबाइल कंपनी जिओ द्वारा पहले फ्री देकर अब लूटने का काम शुरू है.
ग्रामसभा से प्रस्ताव लाने की अपील: श्रीपाल पाल ने आवाहन किया है कि सभी गांवों में ग्राम पंचायत द्वारा विशेष आम सभा बुलाकर ‘स्मार्ट मीटर नहीं बैठाने’ का ठराव लिया जाए. “अन्यथा पूरे गांव के लोगों पर स्मार्ट मीटर थोप दिया जाएगा.” यह ठराव तुरंत लेकर उपविभागीय अधिकारी और महावितरण कंपनी धारणी को देना है. निषेध पत्र की मुख्य बातें: (1) स्मार्ट मीटर से फायदे कम, नुकसान ज्यादा. (2) बड़ी कंपनियों को ठेका, स्थानीय को नहीं. (3) जिओ मॉडल पर ‘पहले फ्री फिर लूट’ का आरोप. (4) 154 गांवों में ग्रामसभा से विरोध प्रस्ताव की मांग. पत्र के अंत में संपर्क करने का आवाहन किया गया है.
क्या है पुरा मामला? महावितरण द्वारा पूरे महाराष्ट्र में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चल रहा है. धारणी तालुके में भी काम शुरू होने वाला है. किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ेगा और प्रीपेड होने से गरीब किसान को दिक्कत होगी. प्रशासन का पक्ष महावितरण का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी रुकेगी और बिल में पारदर्शिता आएगी. फिलहाल इस निषेध पत्र पर महावितरण धारणी कार्यालय की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. युवा मेलघाट न्यूज इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की बात रखेगा. किसानों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी लें.









