मेलघाट विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पियुष रविकुमार मालवीय के पूज्य पिताजी स्व. श्री रविकुमार साहेबलाल मालवीय के निधन पर 29 मई को श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गंगापूजन का आयोजन किया जाएगा। स्व.रविकुमार मालवीय का स्वर्गवास 16 मई 2026, शनिवार को हो गया था। वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक रूप से सक्रिय रहे और कई लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने। उनके निधन से मेलघाट क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजली कार्यक्रम तारीख: 29 मई 2026, शुक्रवार समय: सुबह 11 बजे निवास स्थान, मेन रोड काटकुंभ, ता. चिखलदरा यहां पर रखा गया है परिवार द्वारा इस दुःखद घड़ी में दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं श्रद्धांजलि हेतु समाजबंधुओं, मित्रों और शुभचिंतकों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
स्व. रविकुमार मालवीय के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। युवा मेलघाट परिवार भी दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।









