विधायक काले की मुलाकात के बाद FD रेड्डी का लिखित स्पष्टीकरण | अफवाहों पर विराम
युवा मेलघाट प्रतिनिधी, परतवाड़ा
अमरावती/परतवाड़ा, दि 9 जून : युवा मेलघाट में T2 बाघिन के शावक को मेलघाट में छोड़ने की खबर छपने के बाद मचे हड़कंप का असर हुआ है। विधायक केवलराम काले की पहल के बाद वनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक आदर्श रेड्डी ने 9 जून 2026 को लिखित स्पष्टीकरण जारी कर साफ किया कि T2 Cub-1 को मेलघाट टाइगर रिजर्व में मुक्त अधिवास में पुनर्स्थापित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
क्या है मामला:
सिंदेवाही परिसर में मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण T2 बाघिन ने संघर्ष निर्माण किया था। निगरानी के बाद उसकी शावकों को पकड़ा गया। इसमें से T2 Cub-1 को सुरक्षित वातावरण, वैद्यकीय सुविधा और देखरेख के लिए परतवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर लाया गया है, न कि मेलघाट में छोड़ने के लिए।
पत्र में 3 बड़े खुलासे:
- मेलघाट में छोड़ने की योजना नहीं: शावक को मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प में छोड़ने या मुक्त अधिवास में पुनर्स्थापित करने का कोई निर्णय या प्रस्ताव नहीं है।
- सिर्फ इलाज के लिए लाया गया: शावक को परतवाड़ा TTC सेंटर में सुरक्षित वातावरण, निगा और उपचार देने के लिए ही स्थानांतरित किया गया है।
- अफवाह से बचें: प्रशासन ने नागरिकों से अप्रमाणित जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।
आमदार केवलराम काळे ने जताया संतोष:
विधायक काले ने वन विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर संतोष जताया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें। काले ने कहा कि मेलघाटवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और वन्यजीव संरक्षण व मानव सुरक्षा में संतुलन रखकर ही निर्णय लिए जाएं।
युवा मेलघाट इम्पैक्ट:
इस खबर के सामने आने के बाद मेलघाट में फैली दहशत पर वन विभाग को लिखित जवाब देना पड़ा। युवा मेलघाट की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और सच्चाई सामने रखी।















