मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

युवा मेलघाट इम्पैक्ट: T2 शावक को मेलघाट में नहीं छोड़ा जाएगा, वन विभाग ने दी सफाई! 

---Advertisement---

विधायक काले की मुलाकात के बाद FD रेड्डी का लिखित स्पष्टीकरण | अफवाहों पर विराम

युवा मेलघाट प्रतिनिधी, परतवाड़ा
अमरावती/परतवाड़ा, दि 9 जून : युवा मेलघाट में T2 बाघिन के शावक को मेलघाट में छोड़ने की खबर छपने के बाद मचे हड़कंप का असर हुआ है। विधायक केवलराम काले की पहल के बाद वनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक आदर्श रेड्डी ने 9 जून 2026 को लिखित स्पष्टीकरण जारी कर साफ किया कि T2 Cub-1 को मेलघाट टाइगर रिजर्व में मुक्त अधिवास में पुनर्स्थापित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

क्या है मामला:
सिंदेवाही परिसर में मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण T2 बाघिन ने संघर्ष निर्माण किया था। निगरानी के बाद उसकी शावकों को पकड़ा गया। इसमें से T2 Cub-1 को सुरक्षित वातावरण, वैद्यकीय सुविधा और देखरेख के लिए परतवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर लाया गया है, न कि मेलघाट में छोड़ने के लिए।

पत्र में 3 बड़े खुलासे:

  1. मेलघाट में छोड़ने की योजना नहीं: शावक को मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प में छोड़ने या मुक्त अधिवास में पुनर्स्थापित करने का कोई निर्णय या प्रस्ताव नहीं है।
  2. सिर्फ इलाज के लिए लाया गया: शावक को परतवाड़ा TTC सेंटर में सुरक्षित वातावरण, निगा और उपचार देने के लिए ही स्थानांतरित किया गया है।
  3. अफवाह से बचें: प्रशासन ने नागरिकों से अप्रमाणित जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।

आमदार केवलराम काळे ने जताया संतोष:
विधायक काले ने वन विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर संतोष जताया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें। काले ने कहा कि मेलघाटवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और वन्यजीव संरक्षण व मानव सुरक्षा में संतुलन रखकर ही निर्णय लिए जाएं।

युवा मेलघाट इम्पैक्ट:
इस खबर के सामने आने के बाद मेलघाट में फैली दहशत पर वन विभाग को लिखित जवाब देना पड़ा। युवा मेलघाट की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और सच्चाई सामने रखी।

---Advertisement---
---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

दर्यापूर तालुक्यात तातडीने कोरडा दुष्काळ जाहीर करा, शेतकऱ्यांना तातडीने मदत द्या – सर्वपक्षीय मागणी, अन्यथा तीव्र आंदोलनाचा इशारा

दर्यापूर तालुका कोरडा दुष्काळग्रस्त जाहीर करा; महाराष्ट्र शेतकरी संघटनेची मागणी

महाराष्ट्रातील लाखो महिलांना ‘शेतकरी’ म्हणून कायदेशीर मान्यता!महिला शेतकरी सक्षमीकरण अधिनियम २०२६ विधानसभेत एकमताने मंजूर – सातबारा नसतानाही मिळणार महिला शेतकरी प्रमाणपत्र

Leave a Comment