मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ABKKKM सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 5 अगस्त

---Advertisement---

ABKKKM सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 5 अगस्त

युवा मेलघाट न्यूज नेटवर्क –
दि.12 जून 2026 दिल्ली/धारणी | अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा द्वारा समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए “सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2026” की घोषणा की गई है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कलवार किशोर भगत ने बताया कि समाज का कोई भी व्यक्ति अपने अथवा अपने परिचित समाज बंधु के असाधारण एवं उल्लेखनीय कार्य के आधार पर आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 5 अगस्त 2026 तक चलेगी। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदक को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर के साथ किए गए विशिष्ट कार्य के प्रमाण एवं फोटो kishorebhagat8@gmail.com पर ईमेल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9953096830 पर संपर्क किया जा सकता है।

महासभा द्वारा बताया गया कि प्राप्त आवेदनों में से नॉमिनीज की सूची 9 अगस्त 2026 को घोषित की जाएगी। इसके पश्चात विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद अंतिम चयनित नाम 15 अगस्त 2026 को घोषित होंगे। चयनित समाज बंधुओं का सम्मान दिल्ली में आयोजित महासभा के राष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से किया जाएगा। इस वर्ष सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे।

(1) ABKKKM समाज रत्न:- कलवार कलाल कलार समाज के लोगो को महासभा द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान, सर्वोच्च्य नागरिक सम्मान है। कलवार, कलाल, कलार बंधु जो भारत या विश्व में कही भी निवास करते हो तथा जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में देश या समाज जा नाम ऊंचा किया हो, या विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य किया हो,जिनसे उनकी पहचान बनी हो या समाज के लिए एक लंबा समय समर्पित किया हो।
यह सम्मान प्रति वर्ष अधिकतम दो लोगों को दिया जाता है।
समाज रत्न में सम्मान पत्र और मोमेंटो दिया जाता है।
यदि समाज रत्न व्यक्ति महासभा के कार्यक्रम में शामिल होते है तो उनका स्थान मुख्य अतिथि के बगल में होता है तथा मुख्य अतिथि के अनुपस्थिति में समाज रत्न ही मुख्य अतिथि होते है।
(2) ABKKKM समाज गौरव:– ABKKKM द्वारा दिया जाने वाला यह दूसरा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान कलवार कलाल कलार समाज के व्यक्तियों को सामाजिक सेवा, मानव सेवा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र, पुलिस सेवा, ग्रामीण सेवा ,महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, कला एवं संस्कृति, या खेल खुद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि के लिए दिया जाता है। कलचुरी गौरव सम्मान प्रतिवर्ष अधिकतम 8 व्यक्ति को दिया जाता है।
(3) ABKKKM कलवार श्री / कलाल श्री/कलार श्री सम्मान:- ABKKKM द्वारा दिया जाने वाला तीसरा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान समाज के लोगो को उनके अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
कलवार श्री:- यह सम्मान बिहार,बंगाल, यूपी, झारखंड, असम , सिक्किम, तथा अन्य पूर्वी क्षेत्र जहां समाज को कलवार नाम से जाना जाता है तथा नेपाल ,भूटान के कलवार बंधु को दिया जाता है।
कलाल श्री:- यह सम्मान राजस्थान,गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा ,पंजाब, हिमाचल तथा उन सभी राज्य के लोगों को जहां समाज को कलाल नाम से जाना जाता है,दिया जाता है।
कलार श्री:- यह सम्मान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ या जहां कलार नाम से समाज के लोगों को जाना जाता है,दिया जाता है।

महासभा ने स्पष्ट किया है कि कुछ सम्मान बिना आवेदन के भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा चयनित व्यक्तियों को दिए जा सकते हैं। सम्मान के चयन का अंतिम निर्णय महासभा द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल का होगा।

---Advertisement---
---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

विमुक्त जाती-भटक्या जमातींसाठी २७ सप्टेंबरला धारणीत विशेष प्रमाणपत्र अभियान

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

सेमाडोह येथे 27 सप्टेंबरला मोफत सर्वरोग निदान व उपचार शिबिर, सर्व शस्त्रक्रिया मोफत होणार

दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांसाठी राज्य मंत्रिमंडळ बैठकीत काय झाला निर्णय; पंचनामे व पहिली अधिसूचना कधी?

Leave a Comment