मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमरावती MLC चुनाव: MVA प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ने से कांग्रेस में निराशा

---Advertisement---

नगरसेवक, कांग्रेस गटनेता पंकज मोरे बोले – नगरसेवक, कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा, पार्टी दे स्पष्ट दिशा: अमरावती MLC चुनाव में MVA प्रत्याशी बीमार पड़े तो कांग्रेस का प्रचार ठप!

युवा मेलघाट | धारणी प्रतिनिधी
धारणी दि.10 जून : पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बनी अमरावती विधानपरिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। निर्णायक मोड़ पर MVA के प्रत्याशी की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रचार तंत्र पूरी तरह बिखर गया। जिससे कांग्रेस नगरसेवको मे निराशा उत्पन्न हो गई है।

धारणी नगरसेवक तथा कांग्रेस गटनेता पंकज मोरे ने इस पर चिंता जताई है। मोरे ने कहा कि इसका सीधा असर कांग्रेस के नगरसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ा है।

मोरे ने बयान में कहा:
“आज अनेक कार्यकर्ताओं में संभ्रम और निराशा का वातावरण है। आगामी समय में पार्टी की भूमिका क्या रहेगी, इस पर सभी नगरसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नजर टिकी है। पार्टी संगठन ने इस बारे में स्पष्ट दिशा देना जरूरी है, जिससे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बना रहे और संगठनात्मक ताकत और मजबूत हो।”

पूष्ठभुमी:
अमरावती MLC चुनाव में प्रचार के अंतिम दिनों में MVA प्रत्याशी अस्वस्थ हो गए है। इससे जमीनी प्रचार रुक गया है, जिसका नुकसान वोटिंग में दिख रहा है। जिल्हे सहीत धारणी, चिखलदरा, मेलघाट क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसे लेकर सभ्रंम व मायूसी है।

आगे क्या:
स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नगरसेवक, कार्यकर्ता अब हाईकमान से नई रणनीति और स्पष्ट गाइडलाईन की मांग कर रहे हैं ताकि आने वाले चुनाव की तैयारी शुरू हो सके। बयान ज़ारी करते समय कांग्रेस नगरसेवक राजकिशोर मालवीय, नगरसेवक राजा खान, नगरसेविका मिना मोहड, नगरसेविका अनिता पाखरे, आदी मौजूद थे।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

Leave a Comment