धारणी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन:
एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तहसील कार्यालय पर निषेध आंदोलन
युवा मेलघाट न्यूज़ |
धारणी दि. 29 मई | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, धारणी तालुका की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ 29 मई 2026 को तहसील कार्यालय, धारणी पर जोरदार निषेध आंदोलन आयोजित किया गया। एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस आंदोलन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। मुख्य मांग ईंधन और गैस की कीमतों में तत्काल कटौती करने की थी।
वायरल मेलोडी वीडियो का भी उठा मुद्दा
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक मेलोडी वायरल वीडियो का जिक्र किया गया। साथ ही ईंधन कीमतों को लेकर उनके पुराने बयान याद दिलाये गए। कार्यकर्ताओं का कहना हैं किए गए वादों और आज की हकीकत में बड़ा अंतर है। इसी मुद्दे को लेकर युवाओं और महिलाओं ने भी नाराजगी जताई।
कांग्रेस का आरोप
तालुका अध्यक्ष महेंद्रसिंह गैलवार ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा, “धारणी जैसे आदिवासी और ग्रामीण इलाके में गैस सिलेंडर और डीजल-पेट्रोल की कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। किसान खेती नहीं कर पा रहा, महिलाएं घर का बजट नहीं संभाल पा रही हैं। केंद्र सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जमीनी हकीकत कुछ और है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और यदी कीमतें कम नहीं होतीं है तो, आंदोलन और तेज होगा।
ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार तत्काल एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तत्काल कम कर आम जनता को राहत दे। स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगाई का सीधा असर दैनिक जीवन, परिवहन और खेती पर पड़ रहा है। ऐसे में सामान्य जनता की आवाज़ बनकर राजनीतिक दलों का सड़क पर उतरना स्वाभाविक है।
आंदोलन का नेतृत्व माजी आमदार राजकुमार पटेल, प्रमुख उपस्थिति तालुका कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंग गैलवार, कृषी उत्पन्न बाजार समिति सभापति रोहित पटेल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख मुख्तयार, माजी सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र मालवीय, सामाजिक कार्यकर्ता कालु मालवीय, नगर पंचायत कांग्रेस गट नेता पंकज मोरे, नगरसेवक राजा खान, नगरसेविका मिना ताई मोहड, नगरसेविका अनिता ताई पाखरे, माजी उपसभापति रामगोपाल मावस्कर, सुखलाल कास्देकर, प्रेमलाल मावस्कर, अनिस पटेल, सुनिल कानडे, शेख मालिक, वाहीद पठान, गोलु खान, शेख़ शोएब के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।










