मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी के प्रथम नागरिक, माजी ग्रामपंचायत सरपंच श्यामलालजी चौथमल 92 वर्ष की आयु में अनंत में विलीन; अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि! 

---Advertisement---

नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र सुनील चौथमल ने दी मुखाग्नि; पिता के सपनों को कर रहे साकार…

युवा मेलघाट / न्यूज़ ब्यूरों धारणी

धारणी दि. 6 जुन :  शहर की राजनीति के भीष्म पितामह, कलाल समाज के वरिष्ठ बुजुर्ग ओर धारणी के प्रथम नागरिक, माजी ग्रामपंचायत सरपंच श्यामलालजी फत्तुसा चौथमल  इनका 92 वर्ष की आयु में 6 जुन शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से शहर के साथ साथ पूरे मेलघाट अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम यात्रा में टूटा जनसैलाब
7 जून रविवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा मे उनके चाहनेवाले, परिवारजन, शेकडों लोग शामिल हुए। दुरदराज से आए समाज बंधुओं ने पारंपारिक तरीके से श्रद्धांजलि दी। इस समय पूरे धारणी शहर में वातावरण गमगीन रहा।

पुत्र सुनील चौथमल ने निभाया फर्ज, पिता को दि मुखाग्नि
धारणी नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष सुनील श्यामलालजी चौथमल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पिता की अर्थी को देख वे भावुक  हो गये, हिन्दू संस्कृति को निभाते हुए, अपने पिता की अंतिम यात्रा के दौरान चिलचिलाती कड़ी धुप में अग्णी हंडी उठाकर नंगें पैर मोक्षधाम तक पैदल चले। मोक्षधाम में लोग उनकी याद करते हुए चर्चा कर रहे थे की, “पिता ने धारणी ग्रामपंचायत पर 15 बरस सरपंच रहकर शहर को विकास मार्ग पर लगाया, अब बेटा नगर पंचायत अध्यक्ष बनकर शहर की विकास को गति देगा!, यही असली विरासत है।”

कोन थे श्यामलालजी चौथमल? एक युग का नाम
धारणी ग्रामपंचायत के प्रथम सरपंच: जब धारणी ग्रामपंचायत बनी, तब श्यामलालजी चौथमल पहले सरपंच चुने गए।15 साल तक पद पर रहे।

विकास की नींव: उनके कार्यकाल के दौरान धारणी शहर में रस्ते, नाली, स्ट्रीट लाइटें, जलस्त्रोत कुओं, पाणी टंकी, घरों-घर नल पाईप लाईन, सार्वजनिक नल, साप्ताहिक बाजार, आंगनवाड़ी, स्कुल आदी का विकास काम हुये। शहर में हिंदू मोक्षधाम की कमी को देखते हुए उन्होंने स्वेच्छा से शहर से लगी अपनी जमीन हिन्दू मोक्षधाम के लिए दी। अपने राजकीय जिवन के साथ साथ उन्होंने सामाजिक जबाबदारी का निर्वाहन करते हुये, कलाल समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज को एकसुत्र में बांधकर रखा, कलाल समाज को विकास पथ पर आगे लाया। उनके कार्यों को देखते हुए कलाल समाज ने उन्हें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनविस के हस्ते उन्हें सामाजिक सम्मान ‘कलाल गौरव’ से सम्मानित किया गया। अंत्यंत निर्मल सरल स्वभाव के कारण वे बड़े – छोटे सब में घुल मिल जाते थे। ख़ासकर छोटे बच्चों से उन्हें बेहद लगाव था। सभी उन्हें दाजी कहकर पुकारते थे। ( निमाड़ क्षेत्र में घर के बड़े बुजुर्गो को सम्मान से दाजी कहकर संबोधन करने की प्रथा हैं)
सादगी की मिसाल:  सरपंच पद पर रहते हुए भी वे सादगी से रहते थे। घंमड उनसे कोशों दुर था। जनता की सेवा करनें के लिए वे सदैव अग्रणी भूमिका में रहते थे। छोटे बड़े में उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
अमरावती के ख़ासदार बलवंत वानखेड़े, मेलघाट के आमदार केवलराम काळे, माजी आमदार प्रभुदासजी भिलावेकर, माजी आमदार राजकुमार पटेल आदी गणमान्य नेताओं एवं सभी दलो के कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों, सहीत सभी समुदाय के प्रतिष्ठित नागरिकगणों ने अन्तिम दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। “श्यामलालजी के बिना धारणी का इतिहास अधूरा है।”  अंतिम दर्शन लेकर श्यामलालजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

विरासत जो आगे बढ़ रही है…
स्व. श्यामलालजी चौथमल इनके पुत्र सुनीलजी चौथमल आज धारणी नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उनके पिता ने जनसेवा का जो रास्ता दिखाया, उसी नक्शे कदम पर वे आज चल रहें हैं। धारणी के विकास का सपना जो पिता ने देखा था, उसे पुरा करनें में वे लगें हूये है। साथ ही उनके पुत्र सुयोग, यश, ओर भतिजा सुमित (गोपु ) सुनीलजी को सहकार्य करके अपने दादाजी का नाम रोशन कर रहे हैं। पुत्र, पुत्रियां, पोते-पोतियां सहीत संपुर्ण परिवार रिश्तेदार सभी अंतिम समय मौजूद थे।

युवा मेलघाट की श्रद्धांजलि:
धारणी की मिट्टी ने आज अपना प्रथम नागरिक माजी सरपंच खो दिया है। श्यामलालजी चौथमल कुर्सी पर नहीं, लोगों के दिलों पर राज करते थे। उनका जाना शहर की राजनीति में एक युग का अंत है। भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि..🌸🌸🌸🌸🌸🙏 संपादक _ युवा मेलघाट

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

Leave a Comment