मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

◆ दयाराम काले बच्चू कडू गुट में ◆ बैंक में अब होंगे बड़े फैसले

---Advertisement---

अमरावती जिला बैंक में बच्चू कडू को बहुमत, दयाराम काले के आने से बदला ▪️ मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर बच्चू कडू का कब्जा, 11 संचालकों के समर्थन से मिला बहुमत

युवा मेलघाट / प्रतिनिधि /
अमरावती दि.6 – जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। चिखलदरा से कांग्रेस समर्थित संचालक दयाराम काले के बच्चू कडू गुट में शामिल होने से अध्यक्ष बच्चू कडू को बैंक में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब बैंक के नीतिगत फैसले कडू की मर्जी से होंगे।

कैसे बदला समीकरण?
21 सदस्यीय संचालक मंडल में एक सदस्य निलंबित होने से कुल संख्या 20 रह गई। पहले कडू के पास 10 संचालकों का समर्थन था। दयाराम काले के जुड़ने से यह आंकड़ा 11 पर पहुंच गया। प्रकाश कालबांडे की सदस्यता फिलहाल विचाराधीन है।

_ कांग्रेस का गढ़ ढहा जिले की सहकारिता पर दशकों से कांग्रेस का दबदबा रहा। सुधाकर पाटिल भारसाकले के इस्तीफे के बाद हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कडू ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। तब से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख गुट लगातार विरोध कर रहा था।

_ अब अड़ंगा नहीं बहुमत मिलने से कडू गुट के प्रस्ताव अब बिना रुकावट पास होंगे। उपाध्यक्ष अभिजीत ढेपे, आनंदराव काले, जयकुमार पटेल सहित 11 संचालक अब कडू के साथ हैं।

बैंक का कद: अमरावती जिला बैंक का सालाना टर्नओवर 6 हजार करोड़ से अधिक है। 95 शाखाओं के जरिए लाखों किसान जुड़े हैं। 2500 करोड़ की डिपॉजिट और 35 हजार सभासद इस बैंक की ताकत हैं। क्रॉप लोन के अलावा कुक्कुट पालन, सिंचाई उपकरणों के लिए भी लोन दिया जाता है।

आगे क्या?
कुछ महीनों में बैंक के पंचवार्षिक चुनाव होने हैं। राज्य सरकार ने किसान कर्जमाफी का ऐलान किया है। ऐसे में बहुमत के साथ कडू किसानों के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। कर्जमाफी का सीधा फायदा सवा दो लाख किसानों को मिलेगा।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

अमरावतीत १५ ऑगस्टला भव्य महारक्तदान शिबीर: जिल्हाधिकारी आशिष येरेकर यांचे नागरिकांना आव्हान!

धारणी में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूजन उत्सव: “भगवा ध्वज हमारा गुरु, राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प” – संघ मुख्य वक्ता होंगे अमरावती विभाग प्रचारक केदार जी जोशी

शासकीय कार्यक्रम आणि माध्यम: शासकीय कार्यक्रमांमध्ये प्रशासन, विभाग, जनता आणि पत्रकार यांच्यात चांगला समन्वय असणे ही आजच्या काळाची गरज आहे.

धारणी: मनरेगाच्या बिलापोटी 10 हजारांची लाच मागितली, लाचलुचपतच्या सापळ्यात पंचायत समितीचा कनिष्ठ तांत्रिक सहाय्यक जाळ्यात

नागपूर येथे महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद प्राथमिक विभागाची दोन दिवशीय प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, शिक्षकांच्या विविध प्रश्नांवर चर्चा

महाराष्ट्र शेतकरी संघटनेच्या पाठपुराव्याला यश; बनावट बियाणे-खतांबाबत कृषी विभागाकडून तातडीने कारवाईचे आदेश

Leave a Comment