मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM किसान वाले सावधान! 30 जून तक e-KYC नहीं किया तो 6000 रुपये अटक जाएंगे

---Advertisement---

जिन किसानों ने पिछली बार e-KYC किया था, उन्हें भी फिर से करना है। ये हर साल का नियम है।

युवा मेलघाट / धारणी प्रतिनिधि

दि. 11 – अगर आप भी PM किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये सालाना लेते हो तो ये खबर आपके लिए है। सरकार ने साफ कर दिया है – 30 जून 2026 से पहले e-KYC करवा लो, वरना अगली किस्त खाते में नहीं आएगी।

क्या है मामला?
PM किसान योजना में फर्जी लोग घुस गए थे। अब सरकार हर साल e-KYC करवाकर चेक कर रही है कि पैसा सही किसान तक पहुंच रहा है या नहीं। 6 हजार की मदद DBT से सीधे खाते में आती है, लेकिन e-KYC नहीं होगी तो किस्त लटक जाएगी।

30 जून आखिरी तारीख क्यों?
कृषि विभाग ने 100% e-KYC का टारगेट रखा है। इसके लिए गांव-गांव में स्पेशल कैंप लग रहे हैं। VNO यानी ग्रामस्तरीय नोडल अधिकारी घर-घर जाकर मदद कर रहे हैं।

e-KYC कैसे करवाएं? 2 मिनट का काम है

  1. CSC सेंटर जाओ: नजदीकी आपले सरकार केंद्र पर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक हो जाएगा
  2. मोबाइल से घर बैठे: PM किसान ऐप डाउनलोड करो → Face ऑथेंटिकेशन से सेल्फी लेकर काम हो जाएगा

टेंशन मत लो अगर…
मोबाइल चलाना नहीं आता या ऐप समझ नहीं आ रहा? अपने गांव के VNO या तलाठी से मिलो। वो अपने फोन से तुम्हारा फेस स्कैन करके e-KYC कर देंगे। अमरावती के कृषी सहसंचालक ने खुद अपील की है।

जरूरी बात: जिन किसानों ने पिछली बार e-KYC किया था, उन्हें भी फिर से करना है। ये हर साल का नियम है।

आखिरी चेतावनी: 30 जून के बाद पोर्टल बंद हो सकता है। फिर किस्त के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे। आज ही अपने CSC वाले भैया को फोन लगा दो।

पात्र किसान भाई ये काम टालो मत। 6000 रुपये आपके हक के हैं, बस 2 मिनट का e-KYC करवा लो


---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

Leave a Comment