“पेपर लीक बंद करो”: धारणी में निकाली ‘विद्यार्थी आक्रोश रैली’; कांग्रेस नेताओं ने कैंडल जलाकर दी शहीद छात्रों को श्रद्धांजलि| कांग्रेस का समर्थन
युवा मेलघाट न्यूज़ ब्यूरो टिम
धारणी शुक्रवार 24 जुलाई 2026 | NEET पेपर लीक और उससे जुड़ी छात्र आत्महत्याओं के विरोध में शुक्रवार को संपूर्ण मेलघाट क्षेत्र के छात्रों ने धारणी की सड़कों को “पेपर लीक बंद करो” और “न्याय दो, इस्तीफा दो” के नारों से गूंजा दिया। “चलो धारणी.. चलो धारणी..” के आह्वान पर निकाली गई ‘विद्यार्थी आक्रोश रैली’ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह रैली शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को सुबह 11.00 बजे धारणी के रंगभवन मैदान से शुरू हुई और बस स्टैंड पर जाकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व छात्रों और कांग्रेस नेताओं ने किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्रों ने सरकार से पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। रैली के दरम्यान जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है, नहीं चलेंगी _नही चलेंगी तानाशाही नही चलेंगी, जब जब मोदी डरता है, हिंदू_मुस्लिम करता है, आदी नारों से गूंजा शहर।
रैली के दौरान छात्रों ने 6 प्रमुख मांगें दोहराईं। छात्रों का कहना था कि NEET पेपर लीक मामले के सभी दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो। 21 विद्यार्थियों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों पर न्यायिक कार्रवाई कर उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों ने 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के विद्यार्थियों से माफी मांगने की मांग भी की।
कांग्रेस समर्थित विद्यार्थी आक्रोश रैली का दुश्य| देखिये… युवा मेलघाट YouTube channel पर
आयोजकों ने कहा कि यह रैली संपूर्ण मेलघाट क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित थी। उनका संकल्प है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। “न्याय हमारा अधिकार है, और हम लेकर रहेंगे” के नारे के साथ कार्यक्रम धारणी शहर के बस स्थानक पर समाप्त हुआ। रैली के दरम्यान जयस्तंभ चौक पर भावुक माहौल में “कैंडल लाइट कार्यक्रम” आयोजित किया गया। इसमें पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने कहा कि “पेपर लीक ने हजारों सपनों को तोड़ा है, लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे।”








