गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
गौ सम्मान आव्हान अभियान संपुर्ण देशभर में चलाया जा रहा है। इसिके तहत धारणी तालुका में भी यह अभियान गौ प्रेमीयो हिन्दूओं मे रंग पकड रहा है। गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए 27 अप्रैल 2026 को तहसील कार्यालय और SDO कार्यालय धारणी में बड़ी संख्या मे हिंदू धर्म प्रेमी निवेदन देने पहुंचने वाले हैं। आव्हान अभियान में धर्माचार्य पंडित सुर्य प्रकाशजी मिश्रा इन्होने सभी हिन्दू धर्म प्रेमी व गौ भक्तो से आव्हान पुर्वक निवेदन किया है। जिसमें उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अपना कीमती समय निकाल कर 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आव्हान अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहां है। इस उपलक्ष्य में गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए तहसील कार्यालय और SDO कार्यालय धारणी में निवेदन देना जरूरी है ऐसा उन्होंने कहां हैं। आप सभी धर्म प्रेमीयो को अपना कीमती समय निकाल कर श्री राम मंदिर धारणी में ठीक 11 बजे उपस्थित होना है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर इस दिन को गौ माता सम्मान दिवस के रुप में मनाएं। सभी धर्म प्रेमी एक साथ जाकर तहसील कार्यालय व SDO कार्यालय धारणी में निवेदन देंगे। ऐसा आव्हान उन्होंने किया गया है।












