मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर

---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर
बैतूल में जनजातीय सशक्तिकरण कार्यक्रम से करेंगी शुरुआत; कूनो में सहरिया जनजाति से होंगी मुखातिब
19 जून को ओंकारेश्वर में सिकल सेल दिवस समारोह; 21 जून को जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम

युवा मेलघाट न्यूज़ नेटवर्क | भोपाल
नई दिल्ली/भोपाल: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून, 2026 तक मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस दौरान वे जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
18 जून: बैतूल से दौरे की शुरुआत
राष्ट्रपति मुर्मु 18 जून को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति द्वारा जनजातीय समाज का सशक्तिकरण’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
19 जून: ओंकारेश्वर और रायरंगपुर में व्यस्त कार्यक्रम
19 जून को राष्ट्रपति ओंकारेश्वर में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेंगी। सिकल सेल एनीमिया मध्य प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है।
इसी दिन वे ओडिशा के रायरंगपुर पहुंचेंगी, जहां वे एम्स भुवनेश्वर द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही कुसुमी ब्लॉक के खनन प्रभावित गांवों के लिए वृहत एकीकृत ग्रामीण नल जल आपूर्ति योजना, ब्रह्माकुमारी संस्था के मातृशक्ति भवन, रायरंगपुर जिले के विशेष सर्किट हाउस और पुलिस जिला, रायरंगपुर का उद्घाटन भी करेंगी।
20 जून: प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहाड़पुर और रायरंगपुर का दौरा
20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से पहाड़पुर में विद्यालय और कौशल केंद्र सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता लाभार्थियों और बच्चों से संवाद करेंगे। इसके बाद रायरंगपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
21 जून: जबलपुर में योग दिवस और दीक्षांत समारोह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को राष्ट्रपति जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन वे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करेंगी।
22 जून: कूनो नेशनल पार्क में सहरिया जनजाति से संवाद
दौरे के अंतिम दिन 22 जून को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचेंगी। यहां वे सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। गौरतलब है कि कूनो में अफ्रीकी चीतों के पुनर्वास के बाद सहरिया समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment