मेलघाट टॉप न्यूज़ अमरावती अपडेट राष्ट्रीय अपडेट संपादकीय धर्म और संस्कृति लाइफस्टाइल जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश खेल राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धारणी में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूजन उत्सव: “भगवा ध्वज हमारा गुरु, राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प” – संघ मुख्य वक्ता होंगे अमरावती विभाग प्रचारक केदार जी जोशी

---Advertisement---

धारणी में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूजन उत्सव
“भगवा ध्वज हमारा गुरु, राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प”
– संघ
मुख्य वक्ता होंगे अमरावती विभाग प्रचारक केदार जी जोशी

युवा मेलघाट न्यूज़ | प्रतिनिधि धारणी
धारणी| गुरु पूजन उत्सव संघ के लिए वर्ष का एक महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस दिन स्वयंसेवक गुरु के प्रतीक भगवा ध्वज का पूजन कर राष्ट्रसेवा, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हैं। इसी भाव को लेकर धारणी में यह आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे श्री हरिगोविंद छात्रावास, धारणी में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धारणी शहर में गुरु पूजन उत्सव श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रीय भाव के साथ मनाया जाएगा। संघ की हरिगोविंद रात्रि शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में धारणी शहर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक एवं बंधु सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु पूजन का अर्थ केवल ध्वज पूजन नहीं है। यह दिन स्वयंसेवकों को यह स्मरण कराता है कि हमारा गुरु कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि भगवा ध्वज है जो त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसी ध्वज की छाया में रहकर स्वयंसेवक समाज सेवा, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संगठनात्मक अनुशासन, एकता और समर्पण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा होगी।

मुख्य वक्ता के रूप में पधारेंगे केदार जी जोशी
इस वर्ष के गुरु पूजन उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान केदार जी जोशी, अमरावती विभाग प्रचारक उपस्थित रहेंगे। श्री जोशी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संघ के 100 वर्ष के सफर, समाज में संघ की भूमिका और “एकात्म मानव दर्शन” के आधार पर राष्ट्र निर्माण के विषय पर मार्गदर्शन करेंगे।
उनके विचारों से युवा स्वयंसेवकों को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की अपेक्षा है। संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि केदार जी का मार्गदर्शन विशेषकर मेलघाट क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

आपल्या संस्कृतिचा रक्षण करना, संस्कृतिला जपा…पहा युवा मेलघाट न्यूज़ YouTube वर___________________ सभी स्वयंसेवकों से उपस्थिति की अपील
हरिगोविंद रात्रि शाखा के प्रमुखों ने धारणी शहर और आसपास के गांवों के सभी स्वयंसेवकों, हितचिंतकों एवं बंधुओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही उनसे अपील की गई है कि वे अपने साथ अधिक से अधिक मित्रों और परिचितों को भी लेकर आएं।
कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और “भारत माता की जय” व “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ होगा।

---Advertisement---
---Advertisement---

दीपक मालवीया ‘दीपश्री’

शब्दों को हथियार नहीं, पुल बनाता हूं - जो जीवन, समाज और मेलघाट जैसी धरती की मानवीय संवेदनाओं को आपस में जोड़ें। मेरी कोशिश है कि हर रचना तथ्य की जमीन पर खड़ी हो और भावना की हवा से छुए। सरल भाषा में लिखता हूं, ताकि बात सीधे दिल तक जाए। Mobile No. +91 7875842661

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

और पढ़ें

खरीप हंगाम २०२६ मध्ये २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर, धारणी आणि चिखलदरा तालुक्याचा समावेश, १२ उपाययोजनांना मंजुरी

१८०५ सालापासूनची परंपरा जपत थिलोरीत गणेशोत्सवाचा भक्तिमय सोहळा,श्री मारोती संस्थानचा नवसाला पावणारा गणपती; तिसऱ्या पिढीकडूनही पारंपरिक विसर्जनाची सेवा

विमुक्त जाती-भटक्या जमातींसाठी २७ सप्टेंबरला धारणीत विशेष प्रमाणपत्र अभियान

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर कर्जमुक्ती योजनेच्या लाभासाठी प्रलंबित ई-केवायसी तात्काळ पूर्ण करा जिल्हाधिकाऱ्यांचे निर्देश : दहा दिवसांत 60 टक्के शेतकऱ्यांना पीक कर्ज वाटप करावे

सेमाडोह येथे 27 सप्टेंबरला मोफत सर्वरोग निदान व उपचार शिबिर, सर्व शस्त्रक्रिया मोफत होणार

दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांसाठी राज्य मंत्रिमंडळ बैठकीत काय झाला निर्णय; पंचनामे व पहिली अधिसूचना कधी?

Leave a Comment